{"_id":"61b3b5527d6cb40fcd5d7961","slug":"women-died-after-cataract-surgery-lucknow-news-lko608375899","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में शुक्रवार को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की हालत बिगड़ गई। आनन फानन उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया, मगर उसकी जान नहीं बची। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। अधिकारियों का कहना है जांच कमेटी मामले की जांच करेगी।
अलीगंज निवासी मुन्नी देवी (35) को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना था। उन्होंने सिविल अस्पताल में पुनर्नियुक्ति पर तैनात डॉ. बीपी बाजपेई को दिखाया। डॉक्टर ने खून समेत शुगर की जांच कराई। शुक्रवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया। इसके बाद महिला को आई वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स और डॉक्टर उसे आईसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे थे तभी मरीज ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद नाराज परिजनों में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वार्ड में ही हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख अधिकारी भी पहुंच गए। परिजनों में मामले की लिखित शिकायत की है। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस के नंदा का कहना है जांच के लिए दो डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।