{"_id":"611ded6c0f7b5d1926400a57","slug":"women-can-get-free-ride-in-rodways-buses-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2021: 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2021: 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं
Thu, 19 Aug 2021 01:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:19 PM IST
सार
उप्र शासन के विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने परिवहन निगम के सभी प्रबंध निदेशकों को पत्र जारी किया है। कहा है कि 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में यात्रा निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
राखियां खरीदती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
उप्र शासन के विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने परिवहन निगम के सभी प्रबंध निदेशकों को पत्र जारी किया है। कहा है कि 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में यात्रा निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
प्रदेश के 75 जिलों में सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसकी समीक्षा बैठक में सीएम ने यह निर्देश जारी किए हैं।