Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women become Pradhans, but their husbands hold the power, why is that so...

Lucknow News: महिलाएं प्रधान बनती हैं, पर सत्ता संभालते हैं पति प्रधान, ऐसा क्यों...

Fri, 14 Feb 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Women become Pradhans, but their husbands hold the power, why is that so...
लखनऊ। हमारा देश तो आजाद है, लेकिन महिलाएं नहीं हैं। गांव में चुनाव जीतकर प्रधान महिलाएं बनती हैं, लेकिन सत्ता पति संभालते हैं। ऐसा क्यों... क्या महिलाएं सक्षम नहीं हैं, उन्हें कमजोर क्यों समझा जाता है? अंबेडकरनगर निवासी 11वीं की छात्रा नैना ने बृहस्पतिवार को गांधी भवन में राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित वीरांगना वाहिनी की स्थापना सम्मेलन में यह सवाल उठाया। आयोजन में काफी संख्या में युवतियों ने पहली बार किसी मंच से सवाल पूछने के साथ महिलाओं के हक के लिए हुंकार भरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ऊषा विश्वकर्मा ने बताया कि आयोजन में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश व दिल्ली सहित अन्य राज्यों की युवतियां व महिलाएं शामिल हुईं। इनमें से ज्यादातर ने किसी सम्मेलन के मंच पर पहली बार उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें समाज बदलने का जोश है, लेकिन पारिवारिक बाधाओं, सुरक्षा और गलत धारणाओं की डर से आजाद नहीं हो पा रही हैं। सम्मेलन के बाद इनका हौसला बुलंद हुआ दिखा।
विज्ञापन


ऊषा ने कहा, भारत की वीरांगनाओं के त्याग और बलिदान से अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि, ये वीरांगनाएं जैसा भारत बनाना चाहती थीं, वैसा बन नहीं पाया। उनके सपने पूरे करने के लिए अब वीरांगना वाहिनी काम करेगी। ऐसा भारत बनाएंगे, जिसमें आखिरी औरत और आखिरी आदमी तक इज्जत, रोटी और आजादी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेगी तो महिलाएं सवाल पूछेंगी

सीतापुर की पूर्वा पटेल ने कहा, गांव की महिलाओं को बाहर नहीं जाने दिया जाता है। युवतियों को पढ़ाई में पीछे रखा जाता है। डर है कि युवतियां पढ़ेंगी तो सवाल पूछेंगी। लखनऊ की नेहा रावत ने कहा, मंच पर पहली बार बोलने का मौका मिला है। बंद कमरे से निकलने से ही देश-दुनिया की जानकारी मिलेगी। अन्नू ने कहा, राजनीति में भी महिलाओं को बराबर का हक मिलना चाहिए। वीरांगना वाहिनी की ओर से सलोनी, नीत, इरम, अनम, साबरा आदि ने विचार रखे। इन्हें सम्मानित भी किया गया।




वीरांगनाएं शहीदों के सपनों का भारत बनाएंगी



दूसरे सत्र में दिल्ली से आए समाजशास्त्री प्रो. आनंद कुमार ने कहा, महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले आजादी के आंदोलन की मुख्य शक्ति महिलाएं रही हैं। इस सम्मेलन में शामिल होकर महसूस कर रहा हूं कि एक बार फिर भारत की महिला शक्ति जाग गई है। महाराष्ट्र की डॉ. मीनाक्षी सखी, झारखंड की किरन, पटना की सेकी पूनम, मुंबई की पुतुल, बंगाल की अनुराधा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed