फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women arrived to become operators to support their families.

Lucknow News: परिवार को संबल देने के लिए परिचालक बनने पहुंचीं महिलाएं

Thu, 04 Dec 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Women arrived to become operators to support their families.
भर्ती में पहुंचीं महिलाएं।
लखनऊ। सप्रू मार्ग स्थित परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेला लगाया गया। यहां 25 महिलाएं संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए पहुंचीं। हालांकि, 190 पदों के सापेक्ष यह संख्या कम थी। अफसरों का कहना है कि दिसंबर के बाद दोबारा रोजगार मेला लगाया जाएगा, ताकि महिलाओं की संख्या बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र में संविदा पर 190 महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला लगाया गया था। बाराबंकी से पहुंची अंशवी वर्मा ने बताया कि पिता से प्रेरणा लेकर परिचालक बनने पहुंची हैं। उनके पिता प्रमोद कुमार चारबाग डिपो में कंडक्टर हैं। उनका सपना है कि वह अफसर बने।
विज्ञापन

वहीं, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से लखनऊ की शादिया परिचालक बनने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि नौकरी में महिलाओं के आगे आने वाली चुनौतियां से वह वाकिफ हैं, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारेंगी। निगोहां से आई सुचित्रा सिंह एमएसडब्ल्यू कर रही हैं। उन्होंने बताया कि परिचालक बनकर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। बाराबंकी की सोनम वर्मा ने बताया कि नौकरी में चुनौतियां आएंगी, लेकिन उससे जूझने को तैयार हैं। वहीं रोडवेज अफसरों का कहना है कि प्रचार-प्रसार के अभाव में कम अभ्यर्थी आए हैं। आगे भी भर्तियां जारी रहेंगी।

भर्ती में पहुंचीं महिलाएं।

भर्ती में पहुंचीं महिलाएं।

भर्ती में पहुंचीं महिलाएं।

भर्ती में पहुंचीं महिलाएं।

भर्ती में पहुंचीं महिलाएं।

भर्ती में पहुंचीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed