{"_id":"674ca336312089d1150e4b36","slug":"women-and-girls-were-made-aware-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108094-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Sun, 01 Dec 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मिशन शक्ति टीम, शक्ति दीदी, महिला बीट अधिकारी और एंटी रोमियो टीम की ओर से शनिवार को आयोजित चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
सोनवा के हुसैनपुर खुरुहरी, भिनगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा, हरदत्त नगर गिरंट के गिरंट बाजार, मल्हीपुर के भगवानपुर भैसाही, भेला गांव, मुर्चहवा सहित कई अन्य जगहों पर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद महिलाओं को साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी जानकारी दी गई। साथ ही किसी के साथ साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने मंदिर, बाजारों, प्रमुख मार्गों आदि स्थानों का भ्रमण किया। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहने की बात कही। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा के लिए गुर सिखाए। इस दौरान उप निरीक्षक शिल्पी, अंजली वर्मा, आरक्षी शशि, सुधा अवस्थी, विभा वर्मा, चांदनी तिवारी, अंजना, साधना, डिंपल पांडेय, सपना, अंजली सोनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।