फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman's death, family members said, dengue took her life

Lucknow News: महिला की मौत, परिजनों ने कहा, डेंगू ने ली जान

Mon, 23 Oct 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman's death, family members said, dengue took her life
परिजनों का दावा डेंंगू की चपेट में आने से गई जान, स्वास्थ्य विभाग कर रहा इंकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे की रहने वाली एक महिला की रविवार की सुबह करीब छह बजे एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि डेंगू के चलते महिला की जान गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इससे इंकार कर रहा है। अधिकारियों का दावा है कि पीड़ित के घर सोमवार को स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराई जाएगी कि महिला की मौत किस बीमारी के चलते हुई है।
महराजगंज कस्बे के वारसीनगर मोहल्ले की रहने वाली कमरजहां (40) पत्नी एजाजुलहक की तबियत खराब होने पर तीन दिन पहले बछरावां के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने शनिवार को कमरजहां को एम्स में भर्ती कराया था, जहां सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि कमरजहां की डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। डेंगू की चपेट में आने से ही कमरजहां की मौत हुई है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि महिला की मौत डेंगू से हुई है या फिर कोई अन्य कारण रहा है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए गए डेंगू के पांच मरीज
जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड की रंगाई-पुताई शुरू करा दी गई है। इस वजह से रविवार को डेंगू के पांच मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया गया। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि डेंंगू के मरीजों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed