फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman's body found hanging

Lucknow News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 13 May 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging
श्रावस्ती। कोतवाली क्षेत्र भिनगा के भंगही के मजरा सोहरवा निवासी महिला का शव सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भंगही के मजरा सोहरवा निवासी लक्ष्मी देवी पाल (28) का शव सोमवार दोपहर उसी के कमरे में पंखे के सहारे फंदे लटका मिला। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस सहित उसके मायके वालों को दी। लक्ष्मी देवी का मायका नेपाल राष्ट्र के जिला बांके के थाना नरैनापुर के ग्राम पंडित पुरवा में है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मी देवी का विवाह 10 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके छह माह का पुत्र व पांच वर्ष की एक बेटी भी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि मायके वालों को बुलाया गया है, वे अभी नहीं पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। यदि तहरीर मिली तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed