फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman's body found hanging in her home

Lucknow News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 01 Jul 2026 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in her home
प्रतीकात्मक
आलमबाग। कृष्णानगर इलाके में रहने वाली रश्मि शर्मा (43) का शव सोमवार शाम दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। वह एलडीए कॉलोनी के एसएस-2 सेक्टर डी-1 में अकेली रहती थीं।
विज्ञापन

कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि सोमवार शाम पड़ोस में रहने वाली महिला ने रश्मि को फोन किया, पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद वह उनका हालचाल जानने घर पहुंचीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। झांककर देखने पर रश्मि का शव फंदे से लटका दिखा।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा और रश्मि को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों के अनुसार रश्मि ने पिछले वर्ष अगस्त में मकान खरीदा था। उनका पति से विवाद चल रहा था। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटे की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed