फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman who went to her brother-in-law's house goes missing

Lucknow News: बहनोई के घर जाने के लिए निकली महिला लापता

Wed, 18 Mar 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman who went to her brother-in-law's house goes missing
नगराम। बहनोई के घर जाने की बात कहकर रविवार को घर से निकली भोरा खुर्द निवासी महिला रेखा (34) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मंगलवार तक कुछ पता न चलने पर महिला के पति ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पति रामबरन ने बताया कि रेखा रविवार सुबह करीब 9 बजे बंथरा के अंबरपुर निवासी बहनोई के घर जाने के लिए निकली थीं। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका। मोबाइल फोन भी बंद है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में दी गई तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed