फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman who accused former Mining Minister Gayatri Prajapati of misdeed arrested in extortion case

UP: पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का है आरोप

Sat, 10 Sep 2022 11:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 10 Sep 2022 11:25 PM IST
सार

महिला को पुलिस ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। जमीन की धोखाधड़ी और रंगादारी मामले में कोर्ट की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।

विज्ञापन
Woman who accused former Mining Minister Gayatri Prajapati of misdeed arrested in extortion case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को पुलिस ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। जमीन की धोखाधड़ी और रंगादारी मामले में कोर्ट की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इस पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला को आशियाना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से चित्रकूट की रहने वाली महिला ने 26 अक्टूबर 2016 को गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें महिला ने आरोप लगाया था कि बबलू सिंह, आशीष शुक्ला व एक अन्य व्यक्ति ने उसका रेप किया है। इसी मामलें में महिला ने समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर भी रेप का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

महिला का आरोप था कि मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने उसका और उसकी बेटी का रेप किया है। इस मामले में महिला को गवाही देने के लिए कोर्ट से कई बार नोटिस जारी किया था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थी। वहीं शनिवार को गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed