फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman tries to commit suicide after killing son

सनसनी: बेटे का गला रेत मां ने की खुदकुशी की कोशिश

Sun, 18 Oct 2015 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इकौना (श्रावस्ती)
ब्यूरो/अमर उजाला, इकौना (श्रावस्ती) Updated Sun, 18 Oct 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
woman tries to commit suicide after killing son

श्रावस्ती में इकौना के ग्राम इंदिरानगर विशुनापुर निवासी एक मंदबुद्धि महिला ने शनिवार को अपने दो साल के बेटे का गला रेत दिया। इसके बाद खुद की भी जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। जब लोग घर में पहुंचे तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी जबकि मां मरणासन्न थी। उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इंदिरा नगर विशुनापुर निवासी जरीना (37) पुत्री जमील की शादी गोंडा जिले के रेनाहे गांव में मुस्तफा से हुई थी। परिवारीजनों के अनुसार जरीना मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। इसी कारण वह अपने मायके में भाई नईम के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारो तरफ था खून ही खून

woman tries to commit suicide after killing son

शनिवार शाम उसका भाई और परिवार के अन्य सदस्य घर में नहीं थे। इसी बीच जरीना ने अपने दो वर्षीय मासूम बेटे फैजान का धारदार हथियार से गला रेत दिया। जरीना ने अपना भी गला काटने की कोशिश की। देर शाम जब परिवारीजन घर में पहुंचे तो चारों तरफ खून फैला देख सबके होश उड़ गए।

जरीना के गले से खून बह रहा था। वह बेहोश मिली, जबकि फैजान की सांसें थम चुकी थीं। घरवाले जरीना को लेकर सीएचसी इकौना पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।

इस मामले में थानाध्यक्ष इकौना अवध नारायण यादव ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। महिला के विक्षिप्त होने की बात सामने आई है। परिवारीजन इसी कारण हमले की बात कह रहे हैं। फिलहाल जांच की जा रही है। उसकी हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed