{"_id":"688de011334dd3149f091118","slug":"woman-tries-commit-suicide-sampoorna-samadhan-diwas-makes-serious-allegations-against-police-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: समाधान दिवस में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: समाधान दिवस में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
Sat, 02 Aug 2025 04:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Aug 2025 04:06 PM IST
सार
मोहनलालगंज के संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान महिला सीमा वर्मा ने केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिसके लिए माता पिता और घर छोड़ा अब उसी ने साथ छोड़ दिया। दो महिने से चौदह माह की बच्ची के साथ गर्भवती महिला दर ब दर भटक रही है। अधिकारियो की चौखट पर मिन्नतें की लेकिन कहीं से भी न्याय न मिलने पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस मे अधिकारियों के सामने केरोसिन छिड़ककर जान देने की कोशिश की। महिला को गोसाईगंज थाने ले जाया गया है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि पति व ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया है। महिला सीमा वर्मा ने बताया कि दो वर्ष पहले गोसाईगंज के गांव शेखनापुर के सुशील यादव से अपनी मर्जी से शादी की दी। दो जून को पति व ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। उसने अपनी चौदह माह की बेटी के साथ गोसाईगंज थाने जाकर पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह अपनी मासूम बच्ची के साथ एक मंदिर में रह रही है। मायके वालों ने भी मदद से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी सचिव निलंबित, मंत्री ने खुद पुलिस को बुलाकर करवाया था गिरफ्तार
विज्ञापन
परेशान महिला ने पिछले तहसील समाधान दिवस पर आए डीएम से इसकी शिकायत की लेकिन डीएम के आदेश के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नही की। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि महिला के आरोपो की जांच की जा रही है। महिला को गोसाईगंज थाने भेजा गया है।
शनिवार को तहसील समाधान दिवस मे आई सीमा रो रोकर अपनी शिकायत सुनाने के दौरान अपने साथ लाए झोले से केरोसिन से भरी बोतल अपने उपर छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की तो समाधान दिवस मे हड़कंप मच गया। महिला के पास खड़े गोसाईगंज के दरोगा ने महिला से केरोसिन की भरी बोतल छीन ली जिसके बाद अधिकारियों ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
ये भी पढ़े- UP: लाइनमैन ने बिजली काटी और फिर जोड़ने के लिए मांगे दो हजार रुपये... शिकायत सुनकर भड़के ऊर्जा मंत्री, हुई कार्रवाई
मेरी मौत की जिम्मेदारी पुलिस की होगी
सीमा का आरोप है कि उन्होंने कई बार गोसाईगंज थाने में शिकायत की लेकिन हर बार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय डांट-फटकार कर भगा दिया। न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही किसी आरोपी पर कार्रवाई हुई। तहसील समाधान दिवस पर केरोसिन लेकर पहुंची महिला पुलिस की लापरवाही से तंग आकर शनिवार को तहसील समाधान दिवस के दौरान सीमा अपनी गोद में बेटी को लेकर केरोसिन की बोतल के साथ तहसील परिसर पहुंचीं थी। अधिकारियों के सामने ही उसने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की और चिल्लाते हुए कहा मेरी मौत की जिम्मेदार गोसाईगंज पुलिस होगी।