{"_id":"6a1206a792359f8b7c042dff","slug":"woman-thrown-15-feet-in-vehicle-collision-dies-lucknow-news-c-13-lko1070-1750391-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाहन की टक्कर से 15 फीट दूर गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाहन की टक्कर से 15 फीट दूर गिरी महिला, मौत
Sun, 24 May 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
साधना मौर्या की फाइल फोटो।
काकोरी। इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकली साधना मौर्या (38) तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 15 फीट दूर झाड़ियों में जा गिरीं और उनकी मौत हो गई। हादसे में उनकी सहेली गिरीसा के हाथ में भी चोट लगी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
काकोरी के गोलाकुआं स्थित रोशन लॉन के पास शनिवार तड़के सुबह करीब साढ़े चार बजे साधना मौर्या (38) सहेली गिरीसा मौर्या और गीता मौर्या के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। तीनों महिलाएं सड़क किनारे आगे-पीछे चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से आया तेज रफ्तार वाहन गिरीसा को साइड से टक्कर मारते हुए साधना से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि साधना करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर परिजन साधना को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। साधना के परिवार में पति आनंद उर्फ टिंकू मौर्या, बेटा लव और बेटी लवसिका हैं।