फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman slaps her head for rejecting leave

छुट्टी के लिए मना किया तो प्रधानाध्यापिका को जड़ा थप्पड़

Fri, 11 Sep 2015 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Fri, 11 Sep 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
woman slaps her head for rejecting leave

रायबरेली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सत्यनगर में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक अनुदेशिका ने प्रधानाध्यापिका को तमाचा जड़ दिया। आरोप है कि अनुदेशिका छुट्टी मांग रही थी लेकिन प्रधानाध्यापिका ने मंजूरी देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका से मारपीट पर शिक्षकों में हड़कंप मच गया। बच्चे भी सहम गए। सूचना पर छानबीन करने कोतवाली पुलिस भी पहुंची। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र में इंदिरानगर की रहने वाली ज्ञान सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सत्यनगर में प्रधानाध्यापिका हैं। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि विद्यालय की एक अनुदेशिका ने शुक्रवार सुबह कई दिन की छुट्टी मांगने के लिए आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे आए दहशत में

woman slaps her head for rejecting leave

प्रधानाध्यापिका ने यह कहते हुए कि ज्यादा दिन का अवकाश देने का अधिकार उसके पास नहीं है, छुट्टी देने से इंकार कर दिया। इस पर अनुदेशिका विवाद करने लगी।

इसी बीच अनुदेशिका ने प्रधानाध्यापिका को तमाचा जड़ दिया। यह देख वहां मौजूद अन्य शिक्षक दंग रह गए। मारपीट व हंगामे से बच्चे दहशत में आ गए। प्रधानाध्यापिका ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। बीईओ शशि प्रभा पांडेय और अजय सिंह ने भी विद्यालय पहुंच शिक्षकों से पूछताछ की। बीईओ शशि प्रभा के मुताबिक जांच की जा रही है। रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।

कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि सत्यनगर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अनुदेशिका ने प्रधानाध्यापिका को तमाचा मार दिया था। इस मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed