{"_id":"680b31346e73bf1c58004933","slug":"woman-sexually-exploited-pretext-marriage-case-registered-against-e-rickshaw-driver-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, दबाव डालने पर शादी के लिए हुआ तैयार फिर दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, दबाव डालने पर शादी के लिए हुआ तैयार फिर दिया धोखा
Fri, 25 Apr 2025 04:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Apr 2025 04:58 PM IST
सार
लखनऊ में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। दबाव डालने पर युवक विवाह के लिए तैयार हो गया पर फिर धोखा दे दिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दूसरे धर्म की युवती का यौन शोषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सआदतगंज निवासी दूसरे धर्म की युवती को शादी का झांसा देकर हाता नूर बेग निवासी दीपक पाल उर्फ भोलू ने यौन शोषण किया। युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। मंगलवार को पीड़िता ने सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
मूलरूप से हरदोई निवासी युवती सआदतगंज इलाके में किराये पर रहती है। युवती के अनुसार चार दिसंबर 2023 को मकान खाली करने के दौरान उसकी मुलाकात ई रिक्शा चालक दीपक पाल से हुई थी। दीपक अक्सर बहाने से कॉल कर उससे बात करने लगा। आरोप है कि दीपक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शोषण किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा को किया याद, अर्पित की पुष्पांजलि
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के इन 45 जिलों में आज लू का अलर्ट, कानपुर कल रहा सबसे गर्म; जारी हुए दो दिन के पूर्वानुमान
युवती ने बताया कि काफी दबाव डालने पर दीपक शादी के लिए राजी हुआ। 14 अप्रैल को शादी की तिथि तय हुई। युवती के परिजन शादी की तैयारियों में लगे थे तभी आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।