फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman polytechnic Moradabad principal demanding action, accused of harassment

महिला पॉलीटेक्निक मुरादाबाद के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग, उत्पीड़न करने का आरोप

Fri, 12 Mar 2021 11:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Mar 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितताओं से घिरे राजकीय महिला पॉलीटेक्निक मुरादाबाद के प्रधानाचार्य राजन सिंह के खिलाफ अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। उप्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने प्रधानाचार्य पर तानाशाही और दबंगई करने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महासंघ के महामंत्री सुरेश यादव ने प्रधानाचार्य पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का उत्पीड़न और शोषण करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यादव ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशांत कुमार यादव ने बीमार बेटी को डॉक्टर से दिखाने के लिए अवकाश लेने के लिए प्रधानाचार्य राजन सिंह के आवास पर गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी व बेटी भी साथ थीं। लेकिन प्रधानाचार्य ने प्रशांत को अवकाश देने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज की और भगा दिया। उसकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की। बाद में प्रशांत को निलंबित कर दिया। इस घटना से प्रदेश भर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में रोष है। यादव ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांग के मुताबिक कार्रवाई नहीं करती है तो भ्रष्ट प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदेश में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed