फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman officer duped of Rs 20,000

Lucknow News: महिला अधिकारी से 20 हजार रुपये की ठगी

Wed, 10 Dec 2025 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman officer duped of Rs 20,000
लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला अनुभाग अधिकारी से जालसाजों ने 20 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नन्दनगर नटखेड़ा की मनीषा थारू बीएसआईपी विभाग में अनुभाग अधिकारी हैं। दो दिसंबर को उनके पास कॉल आई। फोन करने वाले ने अंकल बनकर बात की और कहा कि आपके पापा को पांच हजार रुपये भेजने हैं। उनके यूपीआई पर पैसे नहीं जा रहे हैं। इस कारण आपको रकम भेज रहा हूं। फिर कॉलर ने 50 हजार रुपये भेजने का मेसेज भेजा। कॉलर ने दोबारा फोन कर कहा कि गलती से ज्यादा पैसा चला गया है, जिसे वह आंटी और उनकी बेटी के नंबर पर ट्रांसफर कर दे। महिला कर्मी ने झांसे में आकर 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed