फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman kills her sister in faizabad. lover.

ये कैसा प्रेमरोग, छोटी बहन को दी दर्दनाक मौत!

Fri, 28 Nov 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मयाबाजार, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मयाबाजार, फैजाबाद Updated Fri, 28 Nov 2014 12:55 PM IST
woman kills her sister in faizabad. lover.

अपने प्रेमी के साथ घर बसाने की ख्वाहिश को लेकर एक युवती ने रिश्ते का खून कर डाला। 18 नवंबर को महराजगंज क्षेत्र में नाले के पास मिली युवती की लावारिश लाश की शिनाख्त होने साथ पूरी साजिश का खुलासा हो गया है।



महराजगंज थाना क्षेत्र में पूराबाजार स्थित नाले के पास 18 नवंबर की सुबह मिली लाश लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र के कल्याणपुर की रहने वाली अर्चना कोडियस की थी।


उसकी हत्या सगी बड़ी बहन मेनका ने अपने प्रेमी अनिल यादव के साथ साजिश रचकर कराई थी। वारदात लखनऊ के कल्याणपुर स्थित पैतृक मकान को हड़पने की नीयत से कराई गई थी।
विज्ञापन


जनपद पुलिस ने गुरुवार को अर्चना की हत्या का खुलासा किया। थानाध्यक्ष महराजगंज शमशेर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम की मदद से रायबरेली निवासी सुरेश यादव, रंजीत पासी व अमित चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों को तलाश रही है पुलिस

woman kills her sister in faizabad. lover.

तीनों ने पूछताछ में वारदात में शामिल होना कबूला है। बताया कि हत्या करने के बाद कार से शव लाकर पूराबाजार क्षेत्र में नाले के पास फेंका था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अर्चना के पिता केमिथ यशवंत कोडियस की पहले ही मौत हो चुकी है। अर्चना कल्याणपुर स्थित मकान में रहती थी।

उसकी बड़ी बहन मेनका वहीं के रहने वाले अनिल यादव के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग करती है। पैतृक मकान हड़पने के लिए मेनका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर क्षेत्र में ही रहने वाले रायबरेली निवासी तीनों युवकों की मदद से अर्चना की हत्या कराई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। मेनका और उसके प्रेमी अनिल यादव की तलाश की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed