फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman Killed son, then hanged herself in lucknow

बेटे की हत्या करने के बाद मां ने लगाई फांसी, एक सप्ताह पहले हुई थी पति की मौत

Wed, 29 Jul 2020 03:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jul 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
woman Killed son, then hanged herself in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में हसनगंज थानाक्षेत्र के छोटी पकरिया निवासी अजरा परवीन (46) ने मंगलवार को पांच साल के बेटे मोहम्मद जैन की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। दोनों का शव रसोई घर में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पहले अजरा के पति की बीमारी से मौत हो गई थी। तबसे वह अवसाद में थी। पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक खदरा के न्यू मदेयगंज छोटी पकरिया निवासी राकेश कुमार उर्फ मुन्ना मेडिकल स्टोर संचालक था।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले उसकी बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी अजरा और बेटा मोहम्मद जैन थे। राकेश के भाई मो. रिजवान और परिवार के अन्य सदस्य कुछ दूर स्थित राम बगिया में रहते हैं। मंगलवार देर रात 10:30 बजे रिजवान भाभी के घर आया तो देखा गेट भीतर से बंद था। काफी देर डोर बेल बजाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसी बीच डालीगंज में रहने वाला अजरा का भाई जावेद भी दोस्त के साथ पहुंचा। सभी दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई में लटकतेे मिले शव

कई बार दरवाजे पर दस्तक देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो अजरा का भाई जावेद पड़ोस के मकान के जरिये अंदर दाखिल हुआ। उसने खिड़की से झांका तो अजरा का शव रसोई में लटक रहा था। आनन-फानन उसने गेट खोलकर घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

हसनगंज पुलिस मौके पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी। पुलिस ने देखा कि अजरा का शव दुपट्टे से लटक रहा था। उसके पीछे मासूम बेटे का भी शव लटक रहा था। पुलिस ने दोनों शव को नीचे उतरवाया। एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव के  मुताबिक एक सप्ताह पहले हार्ट अटैक से पति की मौत हो जाने के बाद से ही अजरा डिप्रेशन में थी। परिजनों ने काफी समझाया भी, लेकिन उसने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक पूरे घर की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed