फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman kidnapped and her throat slit, serious

Lucknow News: अपहरण कर महिला का गला रेता, गंभीर

Tue, 07 Nov 2023 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped and her throat slit, serious
लखनऊ। पारा के फतेहगंज से रविवार शाम एक महिला का अपहरण हो गया। सोमवार सुबह वह मोहनलालगंज के टिकरा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ पड़ी मिली। उसका गला रेता गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की परिचित महिला पर हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। करीब एक दर्जन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

पारा निवासी 32 वर्षीय महिला अपने दो बच्चे लेकर माता-पिता के संग मायके में रहती है। वह अपनी बेटी के साथ मोहान रोड पर चाय-समोसे की दुकान चलाती है। तीन-चार दिन से आसमा नाम की महिला उनकी दुकान पर आ रही थी। पीड़िता की मां के मुताबिक रविवार शाम चार बजे भी आसमा वहां आई थी। उसने कहा, उसके एक परिचित के प्लॉट पर पूजा होनी है, इसलिए वह फूल आदि लेकर उसके साथ वहां चले। इसके बाद उनकी बेटी आसमा के साथ कार में चली गई। बुद्धेश्वर तक पीड़िता की फोन पर अपनी मां से बात होती रही। फिर मोबाइल बंद हो गया। परिजन रातभर खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह वह मोहनलालगंज के टिकरा गांव में झाड़ियों में घायल हालात में मिली। तब पारा पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस ने आसमा व अन्य पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। महिला से दुष्कर्म की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खून से लथपथ महिला का गला धारदार हथियार से काफी गहरा रेता हुआ था। वह उठ भी नहीं पा रही थी। वह घिसट-घिसटकर झाड़ियों से बाहर सड़क किनारे तक पहुंची। ठंड से कांप रही पीड़िता बोल तक नहीं पा रही थी। ग्रामीणों ने वहीं पर आग जलाकर उसे पास बैठाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि आसमा उसे लेकर बुद्धेश्वर चौराहे पहुंची। जहां उसने उसे जूस पिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। फिर उसके साथ क्या हुआ? किस तरह से किसने मारा? वह मोहनलालगंज कैसे पहुंची? इस बारे में कुछ पता नहीं है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आसमा पीजीआई इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। सामने आए कुछ तथ्यों के मुताबिक आसमा दिल्ली की रहने वाली है। उसकी तलाश की जा रही है।



डीसीपी पश्चिम राहुल राज का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से इनोवा का नंबर पता किया जा रहा है। जिस महिला के साथ पीड़िता गई थी, उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed