फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman injured after being hit by tractor

Lucknow News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुई महिला

Tue, 10 Dec 2024 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by tractor
गिलौला (श्रावस्ती)। भौंसावा गांव में रविवार रात खेत की जुताई करके जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई। इसकी शिकायत करने पहुंचे महिला के पुत्र की ट्रैक्टर स्वामी ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को सीएचसी पहुंचाया। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र क ग्राम भौसावा निवासी सुशीला (55) रविवार शाम नित्यक्रिया के लिए घर के बाहर गई थी। वापस आते समय खेत की जुताई कर लौट रहे हरिहरपुर गांव निवासी विनोद वर्मा के ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर पहुंचने पर महिला ने अपने पुत्र सुरेंद्र कुमार को पूरी बात बताई। मां की हालत देख शिकायत करने पहुंचे सुरेंद्र की विनोद से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच बात ही बात में मारपीट शुरू हो गई। इसमें सुरेंद्र व विनोद को चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed