{"_id":"5b20f6f14f1c1b694d8b626c","slug":"woman-her-husband-attempt-self-immolation-near-vidhan-sabha-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा के सामने लड़की ने की आत्मदाह की कोशिश, सपा कार्यकर्ता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा के सामने लड़की ने की आत्मदाह की कोशिश, सपा कार्यकर्ता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आत्मदाह करने जा रहे दंपती को पकड़कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानभवन के सामने बुधवार दोपहर एक बजे कासगंज की एक युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डाल लिया। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज आनंद कुमार शाही ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि तीन साल से कासगंज पुलिस दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता को बचा रही है। कासगंज की रहने वाली युवती ने तीन साल पहले सपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि पुलिस सपा नेता का पक्ष ले रही है। उसकी गिरफ्तारी न कर उसे बचाने में लगी हुई है। तीन साल के अंदर आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए भी थाने नहीं बुलाया। वह खुलेआम घूम रहा है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
कई बार पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी वह गुहार लगा चुकी है, लेकिन वहां से भी कोई सहयोग नहीं मिला। कासगंज पुलिस को भी युवती के खुदकुशी करने के प्रयास की जानकारी दे दी गई है।