फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman helps rapist in sister in law's rape

नशीली गोलियां खिलाकर चचेरी भाभी ने करवाया लड़की का रेप

Sun, 06 Sep 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रूखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रूखाबाद Updated Sun, 06 Sep 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
woman helps rapist in sister in law's rape

फर्रूखाबाद में चचेरी भाभी नशीली गोलियां खिलाकर अपने परिचित से किशोरी के साथ दुष्कर्म करवाती रही। पहले तो मजबूरी में पीड़ित किशोरी चुप रही। आखिरकार आजिज आकर उसने पिता को पूरा वाकया बता दिया।

विज्ञापन


इस पर पिता ने चचेरी भाभी, उसके दोस्त व दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।

थाना जहानगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी पढ़ाई के लिए अपने चाचा के यहां फतेहगढ़ इलाके में पिछले साल से रह रही है। यह कक्षा 9 में पढ़ती है। चाचा उसकी चाची को लेकर इलाज के लिए अक्सर दिल्ली जाते रहते हैं।
विज्ञापन


इनका शादीशुदा बेटा घर पर रह कर प्राइवेट नौकरी करता है। बकौल किशोरी, चचेरी भाभी के संबंध मोहल्ले के एक युवक से थे। वह घर आता जाता था। भाभी के इस दोस्त के संग उसका साथी शहनूर भी आने जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी नजर किशोरी पर पड़ गई। उसने किशोरी से संबंध बनवाने की पेशकश उसकी भाभी से की। भाभी ने किशोरी इस संबंध में कहा तो उसने मना कर दिया। यह चाची को नागवार लगा।

भाभी ने दी जान लेने की धमकी

woman helps rapist in sister in law's rape

आरोप है कि भाभी ने एक दिन किशोरी को चाय में नशीली गोलियां दे दीं। इसके बाद शहनूर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर यह सिलसिला चल निकला।

किशोरी ने कई बार भाभी से इसकी शिकायत की। इस पर भाभी ने पढ़ाई बंद कराने के साथ ही उसे जानमाल की धमकी दी। धीरे-धीरे शहनूर का दुस्साहस बढ़ गया और वह किशोरी से उसके होशोहवास में भी संबंध बनाने लगा।

शारीरिक उत्पीड़न बढ़ते चले जाने पर किशोरी ने पिता को बताया। पिता ने आरोपी भाभी के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। इससे वह किशोरी के पिता पर ही उखड़ गए।

इन्होंने उसे गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। इस पर किशोरी के पिता ने शुक्रवार को फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह को तहरीर दी।

कोतवाल के आदेश पर पुलिस ने भाभी, उसके दोस्त और शहनूर मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed