कमरे में लटकती मिली विवाहिता की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरईपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता की लाश बुधवार की भोर उसी के कमरे के कुंडे से लटकती मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। पिता की ओर से कोई तहरीर न दिए जाने के कारण पुलिस द्वारा अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
गोंडा जिला के थाना कर्नलगंज के ग्राम अतरसुइया माझा निवासी नन्हें सिंह पुत्र सोमनाथ सिंह ने अपनी पुत्री बसंती (22) का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम बरईपुर निवासी विक्रम पुत्र नरेश के साथ किया था।
पुलिस को है तहरीर का इंतजार
बुधवार सुबह देर तक न जगने पर जगाने पहुंचे परिवारीजन बसंती की लाश उसी के कमरे में लगे कुंढे में दुपट्टे से लटकती देख हक्का बक्का रह गए।
इसकी जानकारी ससुरालीजनों द्वारा नन्हें सिंह सहित इकौना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने लाश को फंदे से उतरवा कर उसका पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
इस बारे में थानाध्यक्ष इकौना अवध नारायण यादव बताते हैं कि मृतका के पिता की ओर से कोई तहरीर न दिए जाने के कारण अभी मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। यदि परिजनों द्वारा कोई तहरीर दी जाती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।