Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman filed fraud case against Ansal builder

Lucknow News: महिला ने अंसल बिल्डर पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

Mon, 14 Apr 2025 08:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Woman filed fraud case against Ansal builder
महिला ने अंसल बिल्डर पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस
लखनऊ। अंसल बिल्डर के खिलाफ सेक्टर-8 विकासनगर निवासी शांति सिंह ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि वर्ष 2011 में उन्होंने अंसल में प्लॉट बुक कराया था। इसके एवज में 13.53 लाख रुपये दिए थे। आरोपी बिल्डर ने रजिस्ट्री नहीं की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक महिला का कहना है कि जब से उन्होंने रकम दी तब से उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया। संज्ञान में आया है कि मेसर्स अंसल दिवालिया घोषित होने की प्रक्रिया में है। ऐसे में उन्हें उनके प्लॉट पर कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अंसल बिल्डर पर लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। अब तक 100 से अधिक लोगों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर कराई है। इसके अलावा एलडीए की ओर से गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया गया है, जिसकी विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एलडीए के अफसरों और कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। माना जा रहा है कि कई अफसर व कर्मियों की लापरवाही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed