{"_id":"5c0b7389bdec2241c802f0ff","slug":"woman-filed-case-against-her-husband-for-doing-second-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्म बदलकर मंदिर में की मैरिज, 11 साल बाद छोड़ा, .... फिर किया दूसरी युवती से निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म बदलकर मंदिर में की मैरिज, 11 साल बाद छोड़ा, .... फिर किया दूसरी युवती से निकाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज की रहने वाली एक युवती से युवक इसरार ने 11 साल पहले धर्म बदलकर मंदिर में शादी की। इस दौरान दोनों को तीन बच्चे हुए। अचानक कारोबार के नाम पर युवक प्रयागराज छोड़कर लखनऊ आ गया। यहां उसने दूसरी युवती से निकाह कर लिया।
इसकी जानकारी पर पीड़िता ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर आशियाना थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, लूट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय के मुताबिक, आशियाना इलाके में किराये पर रहने वाली पीड़िता ने बताया कि साल 2007 में प्रयागराज में उसकी मुलाकात इसरार से हुई थी।
इसरार ने धर्म बदलकर एक मंदिर में उससे शादी की थी। वर्ष 2015 के बाद से पति के व्यवहार में बदलाव आ गया और वह उसे व तीन बच्चों को छोड़कर लखनऊ आ गया। यही नहीं, उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया।

दर्ज कराया मुकदमा
डेमो
पीड़िता उसकी तलाश में लखनऊ पहुंची तो इसरार उसके साथ कुछ दिन तक रहा। इसके बाद किराए के मकान में उसे छोड़कर अपने पुश्तैनी मकान में रहने चला गया। इसरार के समझाने-बुझाने पर वह प्रयागराज लौट गई।
काफी दिनों तक संपर्क न होने पर पीड़िता ने इसरार के परिवारीजनों को कॉल की। उसकी बहनों ने धमकाते हुए कहा कि इसरार ने राजाजीपुरम की युवती से दूसरी निकाह कर लिया है। पीड़िता ने विरोध दर्ज कराया तो इसरार धमकाने लगा। शुक्रवार दोपहर पीड़िता लखनऊ पहुंची और आशियाना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया।