फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman file case against cheat husband

प्रेमिका संग मना रहा था ‘हनीमून’, पत्नी ने रंगे हाथ धरा

Sun, 31 May 2015 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 May 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
woman file case against cheat husband

गाजीपुर थाना क्षेत्र में मनरेगा का एक अधिकारी अपनी पत्नी से सीएम के दौरे की बात कहकर दस दिन के लिए घर से निकला।

विज्ञापन


उसने दूसरा ब्याह रचाया और हनीमून मनाकर लौटा। पैरों में लगी महावर से भांडा फूटते देख पत्नी को हड़काया और दोनों बच्चों को रोते छोड़ चला गया। महिला ने दहेज उत्पीड़न व दूसरा ब्याह रचाने का केस दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक, इंदिरानगर के सी-ब्लॉक में रहने वाली अर्चना यादव ने चौक के जनता नगरी निवासी अपने पति अभिषेक पाठक, उसके पिता देवी प्रसाद व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अर्चना का कहना है कि आठ साल पहले अभिषेक से उसकी दोस्ती हुई थी। वह अर्चना की बहन के साथ पढ़ता था।

अभिषेक को मनरेगा में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी की नौकरी मिली और अर्चना ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में आईटी विशेषज्ञ के रूप में ठेके पर काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती होने पर अभिषेक ने परिवारीजनों को प्रेमप्रसंग की जानकारी दी। 24 अप्रैल 2013 को शादी हो गई। सास-ससुर ने अंतरजातीय विवाह से उनकी बेटियों की शादी में अड़चन का हवाला देकर किराए पर रहने की सलाह दी।

बेटे के जन्म पर बना घर जमाई

woman file case against cheat husband

अर्चना ने पुलिस को बताया कि अभिषेक ने इंदिरानगर के ए-ब्लॉक में किराए के मकान में उसे रखा। उसने 16 सितंबर 2013 को गोमतीनगर इलाके के एक नर्सिंगहोम में बेटे नारायण प्रसाद को जन्म दिया।

नवंबर 2013 से अर्चना पति व बच्चे के साथ मायके में रहने लगी। 7 अक्तूबर 2014 को दूसरे बेटे ओम प्रसाद को जन्म दिया। जौनपुर के सुजानगंज ब्लॉक में कार्यरत अभिषेक भी उसके साथ रहकर नौकरी करता रहा।

अर्चना का कहना है कि ड्यूटी पर निकला अभिषेक 13 मई को लौटा। बताया कि सीएम के दौरे के सिलसिले में दस दिन के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।

वह 15 मई को जरूरत का सामान लेकर निकला और 24 मई की दोपहर लौटा। अभिषेक के पैरों में महावर लगी देखकर माथा ठनका। उसने सवाल किए तो अभिषेक भड़क उठा और बताया कि उसने 20 मई को दूसरी शादी कर ली और हनीमून मनाकर लौटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed