{"_id":"5be8614fbdec22694d4326c0","slug":"woman-fight-with-a-leopard-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बकरी को बचाने के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से भिड़ी रही महिला, घायल होकर अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी को बचाने के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से भिड़ी रही महिला, घायल होकर अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल हुई महिला।
- फोटो : amar ujala
बकरी को तेंदुए के जबड़े में देख एक साहसी महिला लाठी लेकर उससे भिड़ गई। दस मिनट तक संघर्ष चला। इस बीच तेंदुए ने महिला का एक हाथ जबड़े में दबोच लिया। महिला लहूलुहान हो गई, पर उसने हिम्मत नहीं हारी। तेंदुए से लाठी के सहारे लड़ती रही। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े। हांका लगाने व मशाल जलाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। महिला को सीएचसी में भर्ती किया गया है। वनाधिकारियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत भिउरा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी सरस्वती (38) ने जीविकोपार्जन के लिए बकरी पाल रखी है। शनिवार रात बकरी मकान में बंधी थी। महिला परिवारीजनों के साथ सो रही थी।
विज्ञापन
रात 12 बजे के आसपास जंगल से आया तेंदुआ छलांग लगाकर मकान में घुस गया। इसके बाद बकरी को जबड़े में दबोच लिया। बकरी की आवाज पर महिला की आंख खुली तो उसने तेंदुआ देखा। बकरी को बचाने के लिए वह लाठी से हमला करने लगी। इस पर तेंदुए ने महिला के बाएं हाथ को जबड़े से पकड़ लिया। महिला हाथ छुड़ाने के लिए दस मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
मशाल जलाकर तेंदुए को खदेड़ा
आवाज सुनकर परिवार के साथ आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी ने शोर मचाते हुए हांका लगाया। मशाल जलाकर तेंदुए को खदेड़ा गया। तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। परिवारीजनों ने महिला को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया।