{"_id":"68c49148d5aed6696600b7ce","slug":"woman-dies-in-a-road-accident-son-injured-lucknow-news-c-13-knp1050-1380913-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डाले की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डाले की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा के नेवादा में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप डाले की टक्कर से बाइक सवार सरिता यादव (55) की मौत हो गई। उनका बेटा सुभाष घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे डाला चालक को लोगों ने पकड़ लिया।
सीतापुर के कमलापुर बहेरीमऊ निवासी सरिता बेटे सुभाष के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से रिश्ते की बहू को देखने के लिए बक्शी का तालाब स्थित नर्सिंग होम जा रही थीं। सीतापुर हाईवे पर नेवादा गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप डाले की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे गिर गए। इस दौरान डाले का पहिया सरिता के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुभाष को गंभीर चोट लगी।
हादसे के बाद चालक डाला लेकर भागने लगा। हालांकि, लोगों ने कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। सुभाष को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर इटौंजा मार्कंडेय यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। सरिता के पति विनोद यादव खेती किसानी करते हैं। परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं।