फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman dies of dengue in Lucknow.

Lucknow: लखनऊ में डेंगू से महिला की मौत, इस साल जान जाने का पहला मामला

Wed, 25 Sep 2024 11:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 11:40 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में इस साल डेंगू से जान जाने का पहला मामला प्रकाश में आया है। हालांकि, अस्पताल का कहना है कि महिला की मौत कई अंगों के फेल होने से हुई है।

विज्ञापन
Woman dies of dengue in Lucknow.
सिविल अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में डेंगू अब जानलेवा हो गया है। पीड़ित महिला ने मंगलवार सुबह निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस साल डेंगू से यह पहली मौत है। महिला की डेंगू के कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि इलाज संबंधी रिकॉर्ड की जांच में पता चला है कि महिला कई बीमारियों से ग्रस्त थी। मल्टी ऑर्गन फेल्योर से जान गई है।

विज्ञापन


फैजुल्लागंज के प्रीतिनगर निवासी राजमिस्त्री शिवशंकर की पत्नी सामंती देवी (57) को हफ्तेभर से बुखार आ रहा था। नजदीकी क्लीनिक से दवा लेने पर राहत नहीं मिली। हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उन्हें ताड़ीखाना के होपवेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डेंगू के कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सामंती दो दिन तक भर्ती रहीं। इसके बाद हालत खराब होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिला बैंक अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत, बीमारी के कारण तीन दिन के अवकाश से लौटी थी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दवाइयों का ओवरडोज लेकर छात्र ने पोस्ट किया वीडियो, चार मिनट में पहुंची पुलिस ने बचाई जान


22 सितंबर को उन्हें चंदन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह सामंती देवी की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला बेहद गंभीर हालत में आई थी। डेंगू के कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव होने के साथ वह शॉक सिड्रोम से पीड़ित थी।

निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
तीमारदारों ने होपवेल हॉस्पिटल प्रशासन पर इलाज में कोताही का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डेंगू का इलाज शुरू कर दिया गया, लेकिन एलाइजा जांच नहीं कराई गई। दो दिन में हजारों रुपये वसूल लिए। इसके बाद जब मरीज की हालत बिगड़ गई तो दूसरे संस्थान रेफर कर दिया गया। परिजनों ने सीएमओ से लिखित शिकायत करने की बात कही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक महिला की डेंगू के कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। वह सांस लेने में तकलीफ सहित कई बीमारियों से ग्रस्त थी। मौत की वजह मल्टी आर्गन फेल होना बताया गया है।

डेंगू से बचाव के उपाय
1. घर के आसपास या अंदर पानी न जमा होने दें। गमलों, रखे टायर में पानी न जमा होने दें।
2. कूलर में पानी है तो उसमें थोड़ा सा मिट्टी का तेल डालकर रखें। इससे लार्वा पनपने की आशंका कम हो जाती है।
3. पानी की टंकियों को ढककर रखें।
4. पूरी आस्तीन और पैरों को ढकने वाले कपड़े पहनें। बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेजें।

डेंगू होने पर ऐसा करें
- ज्यादा से ज्यादा पानी व अन्य तरल पदार्थ लें।
- हल्का और सादा खाना खाएं।
- डॉक्टर की सलाह के बगैर दवाएं न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed