{"_id":"6663738a5ff2c5713b085394","slug":"woman-dies-due-to-car-collision-raebareli-news-c-101-1-slko1031-115295-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Sat, 08 Jun 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। थाना क्षेत्र सरेनी में शुक्रवार सुबह कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की।
सरेनी थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय फतेहपुर में एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। शुक्रवार सुबह वह पत्नी लक्ष्मी पांडेय (40) को बाइक पर बैठाकर अपनी ससुराल बीघापुर उन्नाव जा रहे थे।
चंद्रममिखेड़ा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दंपती सड़क पर गिर गए। चोट अधिक लगने से लक्ष्मी की मौत हो गई। वहीं पति बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका अपने पीछे इकलौते बेटे शिवम पांडेय को छोड़ गई है। हादसे की जानकारी पर रिश्तेदार राजू अग्निहोत्री समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। महिला की मौत से सभी के आंसू नहीं थम रहे थे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।