फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman dies at Lokbandhu Hospital, charged with negligence

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 05:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:36 AM IST
सार

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल की आईसीयू में भर्ती महिला मरीज की मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों द्वारा वायरल वीडियो में आईसीयू में डॉक्टर अनुपस्थित दिखे। मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Woman dies at Lokbandhu Hospital, charged with negligence

विस्तार

लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल की आईसीयू में भर्ती बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनकी ओर से बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो में आईसीयू में एक भी डॉक्टर नहीं दिख रहा है। एक नर्स के भरोसे भर्ती मरीजों का इलाज होता दिख रहा है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से भी शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन


आलमबाग की एलडीए कॉलोनी निवासी मंजू (54) को बुखार की शिकायत पर परिजनों ने 19 सितंबर को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन इलाज के बाद भी उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ गई। इस पर डॉक्टरों ने मंजू को आईसीयू में शिफ्ट किया। इलाज के दौरान उनकी 22 सितंबर को मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है आईसीयू के मरीजों के लिए कोई भी डॉक्टर नहीं था। एक नर्स के भरोसे यूनिट चल रही थी। यह भी आरोप लगाया कि आईसीयू में लगे मॉनीटर गलत रीडिंग दे रहे थे। परिजनों ने बृहस्पतिवार को इसका वीडियो वायरल किया। आईसीयू का वीडियो वायरल हाने के बारे में जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। आईसीयू में डॉक्टर हर वक्त मौजूद रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. संगीता गुप्ता, निदेशक, लोकबंधु अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed