फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman died due to electrocution

Lucknow News: करंट की चपेट में आने से महिला की जान गई

Mon, 04 Sep 2023 05:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Sep 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Woman died due to electrocution
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिला कूलर का तार बिजली के बोर्ड में लगा रही थी। उसकी मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। गणेशगंज मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी आरती (30) पत्नी संजीत कुमार सोमवार की सुबह घर पर बिजली के बोर्ड में कूलर का प्लग लगा रही थी। तार कटा होने के चलते कूलर में करंट प्रवाहित होने लगा और वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घर वाले उसे जगतपुर सीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed