फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman died after falling from roof when monkeys chased her in Lucknow

UP News: छत पर कूद रहे थे बंदर, भगाने गई महिला को भी दौड़ा लिया; बचने के लिए भागी तो नीचे गिरने से मौत

Thu, 10 Apr 2025 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 08:05 PM IST
सार

लखनऊ में बंदरों को भगाने गई महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
woman died after falling from roof when monkeys chased her in Lucknow
छत पर बैठे बंदर। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को 43 वर्षीय ललिता वर्मा को बंदरों ने दौड़ा लिया। बचाव के लिए वह भागीं तो मकान की छत से गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना चिनहट थाना इलाके के नौबस्ता की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के बंदर टीन की छत पर कूद रहे थे। बंदरों का शोर सुनकर ललिता उन्हें भगाने के लिए छत पर पहुंचीं। वह डंडा लेकर बंदरों को भगा रही थीं। इसी दौरान कई बंदरों ने उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन


बंदरों के दौड़ाने पर ललिता वहां से भागीं, लेकिन इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया। ललिता छत से नीचे सड़क पर जा गिरीं। गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें पीजीआई स्थित एपेक्स ट्रॉमा 2 लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललिता के पति होम्योपैथिक डॉक्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed