फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman died after being hit SP MLA vehicle

सड़क हादसे ने छीन ली इस मासूम बच्ची की मां

Tue, 29 Dec 2015 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधौली (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, उधौली (बाराबंकी) Updated Tue, 29 Dec 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
woman died after being hit SP MLA vehicle

बाराबंकी में एक एसयूवी की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की जान चली गई। महिला अपने देवर के साथ बाइक पर थी, साथ में बच्ची को भी लिए थी। हादसे में देवर और बच्ची को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह जैदपुर थाना क्षेत्र में एक एसयूवी बाइक के पीछे से टकरा गई। टक्कर काफी जोर की थी। ये एसयूवी सपा विधायक की थी। बाइक को पीछे से लगी जोरदार टक्कर से बाइकसवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


इस हादसे में महिला की मौत हो गई वहीं बच्ची व देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद विधायक घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वहां से भाग निकले। सूचना पर सपा विधायक को टोल प्लाजा पर पुलिस ने पकड़ लिया। मगर सिर्फ गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस ने विधायक को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कोठी थाना क्षेत्र के तुनिहा गांव के रहने वाले दीपक (20) सुबह साढ़े नौ बजे अपनी भाभी सोनी (23) पत्नी संदीप व एक माह की भतीजी के साथ बाइक से बच्ची का इलाज कराने जा रहा था।

जैदपुर थाना क्षेत्र में निबहा चौराहे के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलमबदी आजमी की क्वालिस गाड़ी ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

मौके से भाग निकले विधायक

woman died after being hit SP MLA vehicle

गाड़ी की जबदस्त टक्कर से तीनों छिटककर दूर जा गिरे। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही सोनी ने दम तोड़ दिया।

हालांकि इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम में हादसे की खबर दे दी थी, जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने टोल प्लाजा पर गाड़ी को रुकवाकर पकड़ लिया।

गाड़ी में विधायक के साथ ही चालक, गनर व एक अन्य व्यक्ति था। पुलिसकर्मी विधायक की गाड़ी को अहमदपुर पुलिस चौकी लेकर पहुंचे मगर इस बीच चालक मौके से भाग गया। जबकि कुछ देर में विधायक, उसके साथी व गनर को भी छोड़ द‌िया गया।

एएसपी शफीक अहमद का कहना हैजैदपुर क्षेत्र में आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलमबदी आजमी के वाहन से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।

मामले में अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। विधायक की गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार द्वारा जो तहरीर दी जाएगी उसी के आधार पर मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed