फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman consumes poisonous substance, seven-year-old son's presence of mind saves her life

Lucknow News: महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, सात साल के बेटे की सूझबूझ से बची जान

Thu, 08 Jan 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Woman consumes poisonous substance, seven-year-old son's presence of mind saves her life
लखनऊ। पारा क्षेत्र के हंसखेड़ा स्थित चार मंजिला कांशीराम कॉलोनी में बुधवार सुबह पति से कहासुनी के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मां को तड़पते देख सात वर्षीय बेटे ने महिला हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी। इससे समय रहते उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कांशीराम कॉलोनी निवासी दीपा मिश्रा (35) का पति प्रकाश मिश्रा से मनमुटाव चल रहा था। बुधवार सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद निजी बैंक में ट्रेनिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत पति प्रकाश मिश्रा ड्यूटी पर चले गए। पति के जाने के बाद दीपा ने घर में मौजूद नाबालिग बेटे शिवांग मिश्रा के सामने चूहे मारने की दवा खा ली। मां की हालत बिगड़ते देख बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया। सूचना पर पहुंचे हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्नालाल ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अपनी निजी गाड़ी से लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत डॉक्टरों ने अब खतरे से बाहर बताई है। फिलहाल महिला ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed