{"_id":"6111f6a08ebc3e7b993d54f5","slug":"woman-clashed-with-constable-he-did-not-leave-even-with-a-bribe-lucknow-police-commissioner-handed-over-the-investigation-of-the-case-to-adcp-south","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घूस लेकर भी नहीं छोड़ा तो सिपाही से भिड़ी महिला, वीडियो वायरल होने पर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घूस लेकर भी नहीं छोड़ा तो सिपाही से भिड़ी महिला, वीडियो वायरल होने पर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
Tue, 10 Aug 2021 09:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Aug 2021 09:16 AM IST
सार
वीडियो में कुर्सी पर बैठा हुआ सिपाही 40 हजार रुपये किसको दिए गए यह महिला को बता रहा है। मामले को संज्ञात में लेते हुए लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने मामले की जांच एडीसीपी दक्षिणी को सौंपी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तैनात सिपाही पर 40 हजार रुपये रिश्वत देने का आरोप एक महिला ने लगाया। सिपाही की बात-चीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो में कुर्सी पर बैठा हुआ सिपाही 40 हजार रुपये किसको दिए गए यह महिला को बता रहा है। मामले को संज्ञात में लेते हुए लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने मामले की जांच एडीसीपी दक्षिणी को सौंपी है।
पीड़ित महिला द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि 11 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी थाने की चौकी एचसीएल के इंचार्ज अर्जुन सिंह ने फोन करके अपने पास बुलाया था। उसके बाद कहा कि यदि तुम अपने भतीजे को जेल जाने से बचना चाहती हो तो इसके बदले में पूरे रुपये की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही कहा था कि यह रकम नहीं मिली तो तुम्हारे भतीजे का चालान कर जेल भेज दिया जाएगा। महिला के भतीजे पर मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था। दरोगा ने यह भी कहा कि इस रकम में मेरे अलावा मेरे अधीनस्थ सिपाही अवधेश व थाना प्रभारी का भी हिस्सा शामिल होगा। इसलिए इसकी व्यवस्था करके सिपाही अवधेश को दे दो।

महिला अनीता का कहना है यह सुनकर उसने उसी दिन पहले चालीस हजार रुपए की व्यवस्था करके उस सिपाही को सौप दिए। इसके बाद भी अवधेश सिपाही ओर रकम की मांग करने लगा। इतना सब होने के बाद उनको इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह के सामने पेश किया।
अनीता का कहना है इंस्पेक्टर ने घर जाने की सलाह देते हुए कहा कि दो घंटे बाद तुम्हारे भतीजे को छोड़ दिया जाएगा। इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद अनीता घर चली गई। आरोप है कि उसके घर आने के बाद ही पुलिस ने उसके भतीजे शिवा का चालान करते हुए उसे जेल भेज दिया। यह बात जब उस महिला को मालूम हुई तो उसने दरोगा अर्जुन सिंह से मिलकर पूछा दरोगा ने विवेचना के बाद छोड़ देने के लिए कहा। एडीसीपी पुर्णेंदु सिंह मामले की जांच कर रही है।