फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman came back from Ajmer found corona positive shifted to Sultanpur hospital.

अमेठी: अजमेर से लौटी महिला कोरोना संक्रमित मिली, सुल्तानपुर के अस्पताल में किया गया शिफ्ट

Tue, 05 May 2020 05:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 May 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Woman came back from Ajmer found corona positive shifted to Sultanpur hospital.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

राजस्थान की दरगाह अजमेर शरीफ से पिछले दिनों बस से अमेठी पहुंचे जत्थे में शामिल एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जानकारी पर जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर महिला को तत्काल सुल्तानपुर के कुड़वार स्थित लेवल-1 अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य टीम के साथ एएच इंटर कॉलेज व कस्बे का निरीक्षण किया और आसपास के करीब एक किलोमीटर के एरिया को रेड जोन घोषित कर सील करा दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 28 लोग पिछले 18 मार्च को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर राजस्थान के दरगाह अजमेर शरीफ गये थे। इनका जत्था एक मई को प्राइवेट बस से लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के बॉर्डर पर इन्हौंना में स्क्रीनिंग के बाद उन्हें मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। दो मई को सात तो तीन मई को 21 लोगों के सैंपल जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजे गये थे।। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में जत्थे में शामिल इन्हौना की रहने वाली 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है जिसके बाद उसे सुल्तानपुर के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed