फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   five arrested in theft case of petrol pump owner's house

पेट्रोल पंप मालिक के घर चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी ने...

Sun, 04 Oct 2020 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
five arrested in theft case of petrol pump owner's house
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के सआदतगंज में पेट्रोल पंप मालिक और प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले हरिशंकर मिश्रा के घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी हो गए। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि हरिशंकर की पत्नी अंजू ने नौकरानी और ड्राइवर के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी थी। चोरी का माल उसने पड़ोस में रहने वाली सहेली के घर छिपा दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए अंजू समेत पांच को गिरफ्तार कर 33 लाख रुपये व जेवर बरामद कर लिए। इंस्पेक्टर महेश पाल सिंह ने बताया कि हरिशंकर एलडीए कॉलोनी फेज वन में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर वह पंप पर गए थे। देर शाम लौटे तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन


उनकी सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि वारदात के वक्त हरिशंकर की पत्नी अंजू व परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे। पुलिस ने सीतापुर के तौकलपुर गांव की नौकरानी उपासना शुक्ला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। बताया कि मालकिन अंजू ने ही चोरी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में अंजू का ड्राइवर ठाकुरगंज के हैदरगंज का आमिर खान भी शामिल था। उसने बताया कि चोरी का माल पड़ोस में रहने वाले रमेश गुप्ता की पत्नी पूनम के पास रखा है। पुलिस ने पूनम के घर से चोरी किए 33,17,770 रुपये के साथ सोने के दो कड़े, दो चूड़ियां, चेन, ब्रेसलेट, सोने की मटर माला, दो टॉप्स, दो जोड़ी पायल बरामद की। 

ढोलक में माल छिपाकर ले गए थे बाहर

पुलिस ने अंजू, पूनम, उपासना और आमिर के अलावा चाबी बनाने वाले सआदतगंज के गुलाबनगर के सलमान को भी पकड़ा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश यादव, जितेंद्र कुमार यादव, तौहीद अहमद, महिला उपनिरीक्षक संगम यादव, आरक्षी अफसर अली, अभिषेक कुमार, आशीष तिवारी, गोकरन सिंह और महिला आरक्षी मोना सिकरवार शामिल थे।

अंजू ने उपासना, आमिर को प्लान में शामिल किया, फिर सलमान से अलमारी व लॉकर की चाबियां बनवाईं। जेवर-नकदी समेटकर इनसे माल पूनम के घर पहुंचाने को कहा। हरिशंकर के घर के पास सीसीटीवी कैमरे लगे थे, इसलिए अंजू ने घर पर रखी ढोलक फाड़कर माल उसमें रखा और नौकरानी, ड्राइवर से उसे भेजवाया। अंजू का कहना था कि कोई पूछताछ करेगा तो ढोलक में चमड़ा मढ़वाने की बात कहकर बात बना लेगी। हालांकि, पुलिस को कैमरों में ढोलक ले जाते हुए उपासना दिखी तो उस पर शक गहरा गया।

अपनी ही चेन गायब कर लिखाई  थी एफआईआर

अंजू ने अपने ही घर चोरी क्यों की, पुलिस ने इसकी वजह जानने का प्रयास नहीं किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंजू पहले भी ऐसी हरकतें करती रही है। कुछ दिन पहले वह हजरतगंज में ब्यूटी पार्लर गई थी और सोने की चेन चोरी करने के आरोप में एफआईआर कराई थी। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि अंजू ने अपनी चेन खुद गायब की थी। यह भी पता चला कि हरिशंकर के बेटे की इसी महीने शादी है। इसकी तैयारियों के लिए घर पर जेवर-नकदी रखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed