फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman beat a tempo driver after demanding fare, vedio viral

थप्पड़ कांड के बाद चप्पल कांड : लखनऊ में किराया मांगने पर टेंपो चालक को महिला ने पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 22 Aug 2021 06:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 22 Aug 2021 06:50 PM IST
सार

लखनऊ में थप्पड़ कांड के बाद शनिवार को चप्पल कांड का वीडियो वायरल हुआ। विकासनगर के टेढ़ी पुलिया चौराहे के इस वीडियो में दो युवक एक टेंपो चालक से झगड़ा करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
woman beat a tempo driver after demanding fare, vedio viral
महिला ने ऑटो चालक को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में थप्पड़ कांड के बाद शनिवार को चप्पल कांड का वीडियो वायरल हुआ। विकासनगर के टेढ़ी पुलिया चौराहे के इस वीडियो में दो युवक एक टेंपो चालक से झगड़ा करते दिख रहे हैं। फिर एक महिला ने चालक को पहले थप्पड़ मारे, इसके बाद चप्पल से पिटाई की। चालक लोगों से मदद मांगता दिख रहा है, जिसे ट्रैफिक सिपाही व होेमगार्ड ने बचाया। हालांकि पीड़ित चालक ने मामले में शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

विज्ञापन


टेढ़ी पुलिया चौराहे का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। ये वीडियो दोपहर का है। इसमें दो युवक एक टेंपो चालक से झगड़ा करते हुए उसे पीटने पर अमादा दिख रहे हैं। जबकि चालक वहां मौजूद ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड से मदद मांगता दिख रहा है। इसी बीच एक महिला ने चालक को पहले थप्पड़ मारे, फिर चप्पल से पिटाई कर दी। ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड ने किसी तरह चालक को बचाया। इस दौरान वहां भीड़ भी दिखी। कुछ लोग चालक की पिटाई का विरोध भी करते दिखे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने वीडियो में दिख रहे यातायात सिपाही शिवप्रकाश से बात की। शिवप्रकाश ने बताया कि टेढ़ी पुलिया चौराहे पर दो युवक व उनके साथ एक महिला टेंपो से उतरने के बाद किराया कम दे रहे थे। चालक ने पूरा किराया मांगा तो वो लोग झगड़ा करने लगे। शिवप्रकाश ने बताया कि उन्होंने साथी होमगार्ड की मदद से चालक को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां तैनात टीएसआई विपिन राणा ने बताया कि चालक से बातचीत कर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा था मगर वह चला गया। वहीं भीड़ जुटने पर दोनों युवक व महिला भाग गए थे। घटना के प्रत्यक्षदर्शी अभिनव श्रीवास्तव निवासी जानकीपुरम ने भी चालक की बेवजह पिटाई की बात कही। बताया कि सवारियां कम किराया दे रही थीं, इसी को लेकर विवाद हुआ।


विकासनगर इंस्पेक्टर आनंद तिवारी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। मगर टैक्सी चालक ने कोई शिकायत ही नहीं की। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर वीडियो से आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed