फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman attacked with a stick for protesting against molestation

Lucknow News: छेड़छाड़ के विरोध में महिला पर बांके से हमला

Sat, 12 Jul 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with a stick for protesting against molestation
बख्शी का तालाब। इटौंजा के एक गांव की भाजपा कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन लोगों पर बांके से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय यादव ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात गांव के पुनीत रावत, लल्लू रावत, मीनू रावत व तीन अज्ञात ने उन पर हमला किया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पुनीत के छेड़छाड़ करने का उन्होंने विरोध किया था। तीन दिन पहले इसकी शिकायत इटौंजा प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव को दी। उन्होंने बीट प्रभारी रमेश यादव को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया, लेकिन बीट प्रभारी ने आश्वासन देकर मामला टाल दिया। बृहस्पतिवार सुबह भी पीड़िता थाने पर गईं, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने बताया कि दो परिवारों के बीच का झगड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed