फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman attacked on a man with rod in lucknow, died

लखनऊः महिला ने युवक के सिर पर रॉड से किया वार, मौत

Tue, 19 May 2020 05:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 May 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
woman attacked on a man with rod in lucknow, died
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में पारा के चुन्नूखेड़ा में सोमवार रात महिला ने मजदूरी करने वाले बबलू महतो के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। खून से लथपथ बबलू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इलाकाई लोगों का कहना है कि बबलू महतो ने महिला से रेप का प्रयास किया। इससे बचने के लिए महिला ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हालांकि, इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह का कहना है कि वारदात के पीछे आपसी विवाद सामने आ रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि बबलू महतो मूलरूप से बिहार का है और यहां चुन्नूखेड़ा में रहकर मजदूरी करता है। उसके पड़ोस में सीतापुर निवासी मजदूर रहता है। सोमवार रात करीब आठ बजे बबलू का किसी बात को लेकर पड़ोसी मजदूर से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर की पत्नी ने लोहे की रॉड से बबलू के सिर के पीछे वार किया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लोग उसे उठाकर पहले कृष्णानगर के एक अस्पताल और फिर राजाजीपुरम में रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed