फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wolf will transfer to lko zoo from jaipur

लखनऊ जू में जयपुर से आएंगे भेड़िये

Wed, 23 Apr 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Apr 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
wolf will transfer to lko zoo from jaipur

जयपुर जू एक्सचेंज के तहत लखनऊ जू को दो युवा भेड़िए और दो युवा सियार देने को तैयार हो गया है। बदले में जयपुर जू को लखनऊ प्राणि उद्यान से तीन तेंदुए समेत 13 वन्यजीव मिलेंगे।

विज्ञापन


वन्यजीव आदान-प्रदान नियम के तहत लखनऊ जू में सरप्लस वन्यजीवों की सूची से जयपुर प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने लखनऊ जू के अधिकारियों से बात कर एक्सचेंज के तहत तीन मादा तेंदुओं की मांग की है, क्योंकि उनके यहां पहले से ही एक नर है।
विज्ञापन


जू निदेशक अनुपम गुप्ता ने बताया कि इस एक्सचेंज के बदले लखनऊ जू को वहां से एक युवा जोड़ा भेड़िया और एक युवा जोड़ा सियारों का मिलेगा।

यहां पहले से ही एक भेड़िया है। एक और जोड़ा आने से कुनबा बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक्सचेंज के तहत कुल 13 वन्यजीव दिए जाने हैं।

इसमें  अजगर भी शामिल हैं। एक्सचेंज को पूरा करने के लिए प्रस्ताव सीजेडए के पास गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed