फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   without physical test ph candidate will appear in interview

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में बिना फिजिकल टेस्ट के इन्हें मिलेगा इंटरव्यू का मौका

Sat, 19 May 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
without physical test ph candidate will appear in interview
Demo Pic

ग्राम विकास अधिकारी सामान्य चयन प्रतियोगिता के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल न होने वाले 57 दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी इंटरव्यू में मौका मिलेगा।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन्हें सात जून को मूल प्रमाण पत्रों के साथ इंटरव्यू के लिए बुलाया है। इन अभ्यर्थियों से संबंधित सूचना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास अधिकारी सामान्य चयन परीक्षा 2016 में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाना है। तय प्रक्रिया में 16070 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इनका इंटरव्यू चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चयन परीक्षा में कुल 104 दिव्यांग अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इनमें से 47 शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होकर साक्षात्कार में पहले ही बुलाए जा चुके हैं। बाकी 57 अभ्यर्थियों ने बिना शारीरिक परीक्षा के इंटरव्यू में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी।

हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास से कहा है कि वे तीन सप्ताह में निर्णय लेकर न्यायालय व आयोग को बताएं कि दिव्यांग अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जानी है या नहीं।


आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि चूंकि आयोग में इन पदों को लेकर इंटरव्यू चल रहा है। यह प्रक्रिया छह जून को पूरी हो रही है।

ऐसे में आयोग ने उच्च न्यायालय व शासन में विचाराधीन प्रकरण से जुड़े 57 अभ्यर्थियों को शामिल कर साक्षात्कार की प्रक्रिया औपबंधिक रूप से पूरी करने का फैसला किया है। आगे हाईकोर्ट व शासन जो भी निर्णय करेगा, उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed