{"_id":"62f8cea1b5f97e3bb344523c","slug":"without-doner-blood-will-be-available-in-lohia-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lohia Institute: लोहिया संस्थान में दो दिन बिना डोनर मिलेगा ब्लड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lohia Institute: लोहिया संस्थान में दो दिन बिना डोनर मिलेगा ब्लड
Sun, 14 Aug 2022 03:59 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:59 PM IST
सार
रविवार और सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बिना डोनर खून उपलब्ध होगा। यह सुविधा सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में रविवार ओर सोमवार को दो दिन बिना डोनर लोगों को खून मुहैया कराया जाएगा। सरकारी या निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार यहां से ब्लड ले सकते हैं।
विज्ञापन
संस्थान के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हॉस्पिटल ब्लॉक स्थित ब्लड बैंक में यह सुविधा दी जा रही है। डॉ. शर्मा के अनुसार सुबह नौ बजे से यह सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
इसके लिए मरीज के रक्त का नमूना और रक्त की जरूरत के संबंध में डॉक्टर का पर्चा लेकर आना होगा। जांच के बाद मरीज को खून जारी किया जाएगा।
14 अगस्त को पुलिस मित्र की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद व आईजी कविंद्र प्रताप सिंह करेंगे।
विज्ञापन