फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   With the resolve to become number one in cleanliness, the corporation took out a tricolor yatra

Lucknow News: स्वच्छता में नंबर वन बनने के संकल्प के साथ निगम निगम ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 26 Jul 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
With the resolve to become number one in cleanliness, the corporation took out a tricolor yatra
तिरंगा यात्रा निकालतीं महापौर।
लखनऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को देश में तीसरा स्थान मिलने के बाद नगर निगम ने शुक्रवार को शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। महापौर सुषमा खर्कवाल की अगुवाई में लालबाग में नगर निगम मुख्यालय से शुरू हुई यात्रा हजरतगंज और कैपिटल तिराहा होते हुए करीब डेढ़ किमी का सफर तय कर वापस नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


इस दौरान हजरतगंज चौराहा स्थित महात्मा गांधी, डाॅ. भीमराव आंबेडकर और सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर महापौर व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। महापौर ने कहा कि स्वच्छता में लंबी छलांग लगाकर देश में तीसरे पायदान पर पहुंचने की उपलब्धि लखनऊ के हर नागरिक, सफाई मित्र और नगर निगम के कर्मचारी की है। सभी ने मिलकर लखनऊ को आदर्श शहर बनाया है और अब इसे नंबर वन बनाना है।
विज्ञापन

यात्रा में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अरुण गुप्ता, अरविंद राव, महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री मोहम्मद शमील, नगर महापालिका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उप्रेती और कई पार्षद व बड़ी संख्या में सफाई का काम करने वाली कंपनियों के कर्मचारी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा निकालतीं महापौर।

तिरंगा यात्रा निकालतीं महापौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed