{"_id":"667a058a0befe0e71302de74","slug":"wire-broken-by-dumper-power-cut-in-100-villages-raebareli-news-c-101-1-slko1032-115914-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंपर से टूटा तार, 100 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंपर से टूटा तार, 100 गांवों की बिजली गुल
Tue, 25 Jun 2024 05:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। बाईपास निर्माण में लगे डंपर चालकों की मनमानी लोगों पर भारी भड़ रही है। सोमवार दोपहर डंपर की चपेट में आने से 10 खंभों के इंसुलेटर, क्रासआर्म और तार टूट गए। इससे 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब दो लाख आबादी गर्मी और उमस से बेहाल रही। आए दिन तार टूटने की वजह से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में दो बार तार टूट चुके हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर जगतपुर कस्बे में बाईपास का निर्माण चल रहा है। सोमवार दोपहर एक बजे समशेर का पुरवा गांव के पास मिट्टी ढुलाई में लगे डंपर की चपेट में आने से 33 केवी लाइन का तार टूट गया। चालक भागने के चक्कर में डंपर लेकर काफी दूर तक तार घसीट ले गया। इससे 10 खंभों के इंसुलेटर, क्रासआर्म और तार टूट गए। बिजली गुल हो गई।
रविवार की दोपहर तीन बजे इसी गांव के पास डंपर की चपेट में आने से तार टूट गया था। इससे रात दो बजे तक बिजली गुल रही। रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दौड़ाकर डंपर को पकड़ा, प्रदर्शन
तार टूटने के बाद चालक डंपर लेकर भाग रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। आए दिन तार टूटने की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन तार टूटने से भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली गुल होने से सीएचसी में रोगियों को परेशानी हुई। सीएचसी में प्रतिदिन 200 मरीजों का आना-जाना रहता है।
बिजली न होने से तीमारदार व रोगियों को परेशानी झेलनी पड़ी। होटल संचालक रमेश जायसवाल ने बताया कि बिजली नहीं आने से कारोबार प्रभावित रहा है। कमलेंद्र द्विवेदी का कहना है कि बिजली न आने से आरो प्लांट नहीं चल पा रहा है। इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है।
दर्ज कराया जाएगा केस
आए दिन डंपर की चपेट में आने से तार टूट रहे हैं। इसकी की वजह से आपूर्ति प्रभावित होती है। इसके पहले भी कई बार तार टूट चुके हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जगतपुर, गदागंज विद्युत उपकेंद्रों की टीमों को लाइन मरम्मत के लिए लगाया गया है।
-धीरेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता ऊंचाहार