फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   winter session to be held in december

अगले महीने हो सकता है विधानमंडल का शीत सत्र, अनुपूरक बजट लाने की भी संभावना

Tue, 14 Nov 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Nov 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
winter session to be held in december
up vidhansabha - फोटो : amar ujala
प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र दिसंबर में आहूत हो सकता है। इसमें वित्त वर्ष 2017-18 का पहला अनुपूरक बजट भी लाए जाने की संभावना है। हालांकि, इसका आधिकारिक एलान निकाय चुनाव के बाद मंत्रिमंडल से सहमति लेने केबाद ही होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार निकाय चुनाव खत्म होने पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद कभी भी विधानमंडल का सत्र बुला सकती है।
विज्ञापन


सरकार ने विधानमंडल के बजट सत्र के बाद कई नीतिगत एलान किए हैं। स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर रोक और ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन सहित कई विधेयक लाने से जुड़ी कार्यवाही विभागों के स्तर पर चल रही है। विधानमंडल का पहला सत्र मई में शुरू होकर जुलाई में खत्म हुआ था।
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि सरकार कुछ जरूरी कार्यों के लिए चालू वित्त वर्ष का अनुपूरक बजट भी ला सकती है। कई विभागों में विधानमंडल के अगले सत्र में विभिन्न कार्यों के लिए बजट प्रावधान कराने के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। शासन के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि  एक दिसंबर को निकाय चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को जनवरी के अंतिम सप्ताह से पहले दूसरा सत्र बुलाना अपरिहार्य है। पिछले सत्र की समाप्ति से जनवरी तक छह महीने पूरे हो जाएंगे। इसलिए दिसंबर के आखिरी सप्ताह से शीत सत्र आहूत किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed