फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Plans underway to exempt dependents of deceased personnel from the running test in police recruitment.

यूपी: पुलिस भर्ती में मृतक आश्रितों को दौड़ से राहत देने की तैयारी, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

Mon, 24 Aug 2026 11:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 24 Aug 2026 11:21 PM IST
सार

मृतक आश्रित कोटे में अधिक उम्र के आवेदन भी काफी संख्या में आते हैं जिनके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) मुश्किल का सबब बन जाती है। यह नियम मानवीय और व्यवहारिक दृष्टि से उचित नहीं माना जा रहा था। ऐसे में सरकार इससे राहत देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
UP: Plans underway to exempt dependents of deceased personnel from the running test in police recruitment.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार पुलिस में दरोगा और सिपाही के पद पर मृतक आश्रित कोटे से भर्ती के आवेदकों को दौड़ परीक्षा से राहत देगी। सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट इसके प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। सीएम ने दो वर्ष पूर्व पुलिस स्मृति दिवस पर मृतक आश्रितों खासकर महिलाओं की दिक्कतों के दृष्टिगत राहत देने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


दरअसल मृतक आश्रित कोटे में अधिक उम्र के आवेदन भी काफी संख्या में आते हैं जिनके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) मुश्किल का सबब बन जाती है। यह नियम मानवीय और व्यवहारिक दृष्टि से उचित नहीं माना जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्य चुनाव आयुक्त: विधानसभा और पंचायत चुनाव एक मतदाता सूची से संभव नहीं, वोटर ID आधार से नहीं जुड़ सकती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद


इसी वजह से सीएम ने नियमों में बदलाव करने को कहा था। अब कैबिनेट में मृतक आश्रित कोटे की भर्ती नियमावली में संशोधन का गृह विभाग का प्रस्ताव पेश होने वाला है।  महिला व पुरुष आवेदकों को उनकी उम्र के अनुसार अलग-अलग श्रेणी में बांटकर खास छूट दी जाएगी। दौड़ के लिए उम्र के हिसाब से बदलाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed