{"_id":"5a3229714f1c1bbd208b68a0","slug":"winter-session-of-up-assembly-postponed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन सत्र में हंगामे से पहले हाथ पकड़कर साथ चले योगी और आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकालीन सत्र में हंगामे से पहले हाथ पकड़कर साथ चले योगी और आजम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले ऐसे अंदाज में नजर आए योगी और आजम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश का विधानमंडल सत्र गुरुवार सुबह हंगामे के साथ शुरू हुआ। इसके शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा नेता आजम खां का अलग ही अंदाज देखने को मिला। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर बातें करते हुए सदन में दाखिल हुए। गुफ्तगू करते हुए दोनों हंसते दिखे जिसे देखकर आसपास मौजूद नेता अचरज में पड़ गए। हालांकि, दोनों विरोधियों की खुशमिजाजी देखकर अन्य नेता भी मुस्कुराने लगे।
विज्ञापन
वहीं, सत्र शुरू होते ही सपा के विधायकों ने बढ़ी हुई बिजली दरों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। सपा और कांग्रेस के विधायक वेल पर ही धरना देने लगे। होर्डिंग्स और पोस्टर लेकर नारेबाजी की। वहीं, बसपा के एलएलसी सीट पर खड़े होकर विरोध करने लगे। सपा विधायकों ने सभापति की ओर कागज के गोले फेंके। इसके बाद विधान परिषद कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
मालूम हो कि 22 दिसंबर तक चलने वाले सत्र में अनुपूरक बजट, यूपीकोका, बेसिक शिक्षा में ससंशोधन समेत अन्य विधेयक पारित होंगे।
मालूम हो कि 22 दिसंबर तक चलने वाले सत्र में अनुपूरक बजट, यूपीकोका, बेसिक शिक्षा में ससंशोधन समेत अन्य विधेयक पारित होंगे।